UP BhuNaksha 2025 : उत्तर प्रदेश भू-नक्शा कैसे देखें ? यहाँ जाने पूरी प्रक्रिया ।

UP BhuNaksha: उत्तर प्रदेश भू-नक्शा एक डिजिटल ऑनलाइन सेवा है, जो यूपी राज्य के निवासियों को उनकी ज़मीन का नक्शा देखने और उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। UP Bhu Naksha पोर्टल के माध्यम से, आप अपनी ज़मीन की सटीक स्थिति, सीमाएं और क्षेत्रफल की जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, वह भी बिना घर से बाहर निकले।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों को अपनी ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने की सुविधा देने के लिए UP Bhu Naksha और भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर भूमि/भूखंड के नक्शे के अलावा, आप भूमि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे भूस्वामियों के विवरण, खसरा नंबर, खतौनी और भूमि उपयोग के प्रकार भी देख सकते हैं।

UP BhuNaksha: यूपी भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाएं।
  2. इसके बाद, UP BhuNaksha पोर्टल का होमपेज आपके सामने खुल जाएगा।
  3. यहां आपको जिला, गांव और तहसील जैसे विवरण भरने होंगे, जिसके बाद संबंधित भूमि मानचित्र प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. यदि आप भूमि मानचित्र को और विस्तार से देखना चाहते हैं, तो बाईं ओर “भूमि विवरण दिखाएँ” पर क्लिक करें। इससे भूमि और भूखंड के प्रकार से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित होगी। BhuNaksha पोर्टल के माध्यम से आप कृषि भूमि, बंजर भूमि, सरकारी भूमि आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  5. किसी विशेष भूमि का अधिक विवरण देखने के लिए, मानचित्र पर उस भूमि की संख्या पर क्लिक करें। इससे प्लॉट का आकार, मालिक का विवरण आदि स्क्रीन पर दिखेगा।
  6. यदि आप भू-नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर राइट क्लिक करें और ‘सेव इमेज’ विकल्प पर क्लिक करें।